श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, महिला – बच्चे सहित 15 घायल

By Sahab Ram
On: September 18, 2021 11:51 AM
Follow Us:

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, महिला – बच्चे सहित 15 घायल

रेवाड़ी के बेरली गाँव के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाडी अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसमें महिला बच्चे सहित 15 लोग घायल होने की सूचना है. सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है.

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

जानकारी के मुताबिक  झज्जर शहर के दिल्ली गेट के रहने वाले एक परिवार के कुछ लोग दो दिन पहले हिमाचल में नगरकोट वाली माता के यहां दर्शन करने के लिए गए थे। जिसके बाद वहां से रेवाड़ी के भेरू का बांस में बाबा के दर्जन करके शनिवार को घर लौट रहे थे कि बेरली गाँव के पास श्रद्धालुओं से भरी यह पिकअप गाड़ी अचानक पलट गई।

जिसके बाद आसपास के गांवों के लोगों ने तुरंत घायलों को पिकअप गाड़ी से बाहर निकाला और फिर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद रेवाड़ी से कई एंबुलैंस मौके पर पहुंची। वहां से घायलों को तुरंत रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर लाया गया हैं। कुछ की हालत गंभीर बताई गई हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment