वायरल वीडियो :आठ साल का बालक ई रिक्शा चलाकर दिव्यांग माता-पिता व परिवार का भर रहा पेट

By Sahab Ram
On: September 7, 2021 12:31 PM
Follow Us:

वायरल वीडियो :आठ साल का बालक ई रिक्शा चलाकर दिव्यांग माता-पिता व परिवार का भर रहा पेट

आठ साल के बच्चे जहाँ खाने ,पहनने, खेलने में ध्यान रखते है ,वही हैदराबाद का गोपाल इन सब चीजों से कोसो दूर है।  आठ साल का गोपाल अपने कंधे पर परिवार के पालन की जिम्मेदारी का पहाड़ उठा रहा है। सोशल मीडिया में गोपाल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भावुक हो सकते हैं।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

गोपाल के परिवार में दिव्यांग माता-पिता और तीन भाई-बहन हैं। उनके पेट भरने की जिम्मेदारी उस पर है। वह हैदराबाद में ई-रिक्शा चलाकर कमाई करता है। गत सप्ताह एक व्यक्ति ने हाईवे पर स्कूल ड्रेस पहने एक छोटे बच्चे को ई-रिक्शा चलाते हुए देखा तो उन्होंने उससे बातचीत कर वीडियो बना लिया। उस वक्त गोपाल अपने ई रिक्शा में दो लोगों को बैठाकर कहीं ले जा रहा था। यात्रियों के साथ वाहन चलाते हुए आठ साल के बच्चे की कहानी ने उस राहगीर को सोचने पर मजबूर कर दिया। गोपाल कृष्ण तीसरी कक्षा में पढ़ने के साथ ही अपने परिवार का पेट पालने के लिए ई-रिक्शा चलाता है।

 

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment