लोकअदालत :आज सीजेएम वर्षा जैन की अध्यक्षता में  विभिन्न मामलो का मौके पर ही निपटारा किया गया

By Sahab Ram
On: September 11, 2021 1:51 PM
Follow Us:

लोकअदालत :आज सीजेएम वर्षा जैन की अध्यक्षता में  विभिन्न मामलो का मौके पर ही निपटारा किया गया

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार न्यायिक परिसर रेवाडी, कोसली व बावल में शनिवार को माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी दिनेश कुमार मितल की अध्यक्षता में व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाडी वर्षा जैन की देख रेख में लोक अदालत का आयोजन किया गया।
इस लोक अदालत में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेवाड़ी दिनेश कुमार मितल, प्रधान न्यायाधीश पारावारिक न्यायालय रेवाड़ी हरबीर सिंह दहिया, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेवाड़ी सुनील कुमार दीवान, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी कपिल राठी, अतिरिक्त सिविल जज सिनियर डिविजन रेवाड़ी जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त सिविल जज कोसली मिनाक्षी यादव व अतिरिक्त सिविल जज बावल सुधीर कुमार की अदालतों के द्वारा मामलों का मौके पर ही आपसी सहमति से निपटारा किया गया। जिनमें 43 मोटर दुर्घटना मुवावजा के मामलों का निपटारा करते हुए मु0-38941756/-रूपये मोटर दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों/घायलों/याचीगण को स्वीकृत किये गये व अन्य मामलों का भी निपटारा किया गया। इसी तरह 67 चैक बाउंस व 35 दिवानी मामलें व 500 बिजली के मामलें व अन्य मामलों का भी निपटारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी वर्षा जैन ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से वादों का निपटारा जल्द कराया जा सकता है। लोक अदालत के माध्यम से निर्णित किये गये मामलों में आगे कोई अपील/पुनरीक्षण दायर नहीं की जा सकती, जिससे समय व धन दोनों की ही बचत होती है।
सीजेएम वर्षा जैन ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नम्बर 01274-220062 चलाया हुआ है जिस पर आमजन किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment