*राज्य परिवहन की बसों में ऑटोमैटिक टिकटिंग सिस्टम के साथ-साथ बसों की जानकारी के लिए ट्रैकिंग सिस्टम तथा ऐप को किया जा रहा है विकसित- परिवहन मंत्री श्री अनिल विज*

By Sahab Ram
On: December 20, 2025 11:54 AM
Follow Us:

*फतेहाबाद-हिसार लोकल मार्ग पर चलने वाली सभी बसें भोडा-होशनाक एवं खाराखेडी गांवों के बस स्टॉप पर रुकने के साथ-साथ प्रतिदिन 66 फेरे लगाती है – अनिल विज*

Haryana: हरियाणा के सिरसा में नहर में गिरी कार, ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टला

*बसों के आवागमन की जानकारी के लिए बस अडडों पर लगेगी डिजिटल स्क्रीनयात्रियों को मिलेगी बस लोकेशन की सुविधा-विज*

चण्डीगढ, 19 दिसंबर- हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि राज्य परिवहन की बसों में ऑटोमेटिक टिकटिंग सिस्टम के साथ-साथ बसों की जानकारी के लिए ट्रैकिंग सिस्टम तथा ऐप को भी विकसित किया जा रहा है ताकि यात्रियों को यात्रा करने में सुगमता और सटीक जानकारी उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद-हिसार लोकल मार्ग पर चलने वाली सभी बसें भोडा-होशनाक एवं खाराखेडी गांवों के बस स्टॉप पर रूकती है और प्रतिदिन 66 फेरे लगाती है।

Haryana: हरियाणा में बिजली चोरी जांचने पहुंची टीम से मारपीट, 3 नामजद सहित कई पर केस दर्ज

श्री विज आज यहां चण्डीगढ में हरियाणा विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान लगाए गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थें। उन्होंने कहा कि बसों में ऑटोमेटिक टिकटिंग का सिस्टम लगाया हुआ है और इस सिस्टम को ओर अधिक एडवांस किया जा रहा हैं ताकि अब पेटिम/कार्ड इत्यादि से भी यात्री टिकटें ले सकें और पूरा रिकॉर्ड भी रह सकें।

परिवहन मंत्री ने कहा कि बस अडडों पर बसों के जाने के लिए ट्रैकिंग सिस्टम लगाने के आदेश दिए गए हैं, जिसका काफी कार्य पूरा भी हो चुका है।

Court Bharti: हरियाणा की इस कोर्ट में निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

बसों की जानकारी के संबंध में एक ऐप भी विकसित की गई है। इस ऐप के माध्यम से कोई भी आदमी यह देख सकता है कि मेरी बस कितनी दूर है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment