यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 942 ई-रिक्शा चालकों के किए चालान

By Sahab Ram
On: April 23, 2026 4:55 PM
Follow Us:

दिनांक : 23 अप्रैल 2026

▪️श्री विकास अरोड़ा IPS, पुलिस आयुक्त गुरुग्राम के दिशा निर्देशानुसार व श्री प्रतीक गहलोत IPS, पुलिस उपायुक्त यातायात, गुरुग्राम के निर्देशन में यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध विशेष चालान अभियान चलाया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई में दो दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

▪️इस अभियान के दौरान विभिन्न चौक-चौराहों व मुख्य मार्गों पर यातायात पुलिस टीमों द्वारा जांच की गई, जिसमें कई ई-रिक्शा चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए। यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा दिनांक 01.01.2026 से 17.04.2026 तक यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 942 ई-रिक्शा चालकों के चालान किए गए। जिनमें मुख्य रूप से बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना, गलत स्थान पर पार्किंग करना तथा रांग साइड ड्राइविंग जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन शामिल है।

▪️यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें, ताकि शहर में सुरक्षित व सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरगढ़ में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

▪️यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा इस प्रकार के चालान अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग पर 3500 रूपए के काटे पांच चालान

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment