महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

By Sahab Ram
On: September 29, 2021 7:21 AM
Follow Us:

महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

रेवाड़ी के बावल थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि दिल्ली जयपुर हाइवे स्थित बनीपुर चौक पर घर जाने के लिए वह खड़ी हुई थी । तभी एक गाड़ी में सवार होकर गांव के दो युवक आएं, जिन्होंने घर जाने के लिए पूछा तो वो गाड़ी में बैठ गई । जिन्होंने पीने के लिए पानी दिया , जिसे पीकर उसे नींद आ गई । आंख खुली तो एक सुनसान जगह खेत में बने कमरे में वो थी । जहां दोनों आरोपियों ने महिला के साथ रातभर दुष्कर्म किया और सुबह गांव के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गए ।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

महिला का आरोप है कि आरोपियों ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी । इस पूरी घटना की जानकारी उसने परिवार को दी और फिर पुलिस में शिकायत दी गई । बावल थाना पुलिस ने इस मामले में महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है । पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है ओट जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment