मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए 28 फरवरी तक करें आवेदन

By Sahab Ram
On: February 14, 2022 12:55 PM
Follow Us:

मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए 28 फरवरी तक करें आवेदन

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा तथा हरियाणा कला परिषद के संयुक्त तत्वाधान में राज्य के 6 मंडलों गुरूग्राम, करनाल, अम्बाला, फरीदाबाद, हिसार तथा रोहतक से मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा जाएगा, जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी है।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि निष्पादन कला (संगीत, नृत्य, रंगमंच) एवं दृश्य कला (चित्रकला, मूर्तिकला) संबंधी कलाकार आगामी 28 फरवरी 2022 तक अपना आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्टï किया कि आवेदन पंजीकृत पोस्ट के साथ-साथ विभाग की ई-मेल आईडी

artandculturalaffairshry@gmail.com पर भी भिजवाए जा सकते हैं।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए 28 फरवरी तक करें आवेदन

ये होंगी प्रतियोगिता की शर्तें :

डीआईपीआरओ ने प्रतियोगिता की शर्तों बारे जानकारी देते हुए बताय कि प्रतिभागी कलाकार हरियाणा का निवासी होना अनिवार्य है तथा जिस मंडल का निवासी है वह उसी मंडल से संबंधित प्रतियोगिताओं हेतू आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि आयु वर्ग को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है जो 8 से 16 वर्ष, 16 से 36 वर्ष तथा 36 वर्ष से अधिक हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में वहीं प्रतिभागी भाग ले सकेगा जो 31 मार्च 2022 को निर्धारित आयु सीमा को पूर्ण करता हो। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मंडल स्तर पर आयु की तीनों श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

 

प्रतिभागिता हेतू दल का लीडर/ कलाकार अपना नाम, पता, मोबाईल नम्बर, ई-मेल, वोटर कार्ड, शिक्षा प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, की प्रतियां तथा भाग लेने वाले अन्य कलाकारों का विवरण, कला विद्या तथा शीर्षक सहित विभाग में ई-मेल के माध्यम से या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से 28 फरवरी 2022 सायं 5 बजे तक भिजवाएं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान सभी दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित प्रतियां साथ लेकर आएं। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि संगीत कला विद्या में एकल हरियाणवी लोक गीत, हरियाणवी गीत व रागिनी तथा समूह हरियाणवी लोग गीत की प्रस्तुति दी जा सकती है। नृत्य कला विद्यालय में एक हरियाणवी, नृत्य व लोक नृत्य तथा समूह हरियाणवी नृत्य व लोक नृत्य। इसी प्रकार रंगमंच कला विद्या में एकल मोनो एक्टिंग तथा समूह स्किट सामाजिक विषयों पर दी जा सकती है। इसी प्रकार दृश्य कला विद्या में हरियाणवीं संस्कृति पर चित्रकला तथा मूर्तिकला बनाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा, एससीओ 29, प्रथम तल सैक्टर 7सी, मध्य मार्ग चण्डीगढ़ में सम्पर्क किया जा सकता है। इसके साथ-साथ दूरभाष नम्बर 0172-2793896, 2793897, 2793877 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment