बेसहरा पशु बन रहें मुसीबत , हाईवे पर हुए सड़क हादसा  

By Sahab Ram
On: September 3, 2020 1:32 PM
Follow Us:

बेसहरा पशु बन रहें मुसीबत , हाईवे पर हुए सड़क हादसा  

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात
रेवाड़ी जिले में बेसहारा पशु लोगों की जी का जंजाल बने हुए है । जिसके कारण सड़क हादसे हो रहें है और लोगों की जान जा रही है । लेकिन बेसहारा पशुओं के लिए कोई उचित इंतजाम नहीं किया जा रहा है । जिसके कारण बेसहारा पशु मौत बनकर सड़क पर घूम रहें है । बुधवार शाम को दिल्ली जयपुर हाईवे पर एक पिकअप गाड़ी के सामने अचानक गाय आ गई । पिकअप गाड़ी से टकराने के बाद कार से टकराकर पलट गई । इस घटना में पिकअप और कार सवार युवक को हल्की को चोट आई है जबकि गाय गंभीर रूप से घायल हो गई । और इलाज के दौरान गाय की मौत हो गई ।  एन एच 48 स्थित नैहचाना गांव के पास कट पर ये हादसा हुआ । लोगों का कहना है कि गौवंश सड़क पर इतनी बड़ी संख्या में घूम रहे है कि हमेशा डर लगा रहता है कि कभी कोई हादसा ना हो जाए
फेसबुक पर वीडियो देखने के लिए क्लिक करें ….
https://www.facebook.com/rewariupdate/videos/351324039566723
एक माह में बेसहारा पशुओं की वजह से गई 3 जान ।
बेसहारा पशु  केवल सड़क हादसे का कारण नहीं बन रहे है बल्कि ये लोगों की जान भी ले रहे है । बुधवार सुबह एक सांड ने कम्पनी कर्मचारी की उस वक़्त जान ले ली थी जब वो कम्पनी में पैदल जा
बावल ओद्यौगिक क्षेत्र से जा रहा था ।  वहीं 12 अगस्त को रेवाड़ी शहर में एक फोटग्राफर की दो सांड की लड़ाई में जान चली गई थी । इसके अलावा शहर के ही राहुल नाम के युवक के ऑटो को सांड ने टक्कर मार दी थी जिसमें राहुल की मौत हो गई थी ।
बेसहरा पशु बन रहें मुसीबत , हाईवे पर हुए सड़क हादसा  
जिला प्रशासन क्या कर रहा है ?
जिले में बेसहारा पशुओं की वजह से हो रहे हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा है । वहीं
जिलाधीश ने धारा 144 लागू कर आदेश दिया हुए है की कोई अगर अपने पालतू पशुओं को सड़क पर छोड़ेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी । लेकिन ये आदेश दिए 20 दिन से ज्यादा का वक्त बीत गया किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई । शहर की सड़क पर घूमने वाले पशुओं में पालतू पशु भी है । वहीं नगर परिषद ने बेसहारा पशुओं को सड़क से हटाकर
गौशाला भेजने के लिए टेंडर छोड़ा हुआ है । लेकिन पशुओं को पकड़ने की गति बहुत धीमी है । और बड़ी संख्या में पशु सड़क पर मौजूद है । जो बड़ा खतरा बने हुए है ।
धारूहेड़ा में  बनाई गई गौशाला ।
जिला प्रशासन की तरह से धारूहेड़ा की 7 एकड़ जमीन पर गौशाला बनाई जा रही है । जिसकी चारदीवारी कर वहां शहर से पकड़े गए पशुओं को भेजा जा रहा है । लेकिन वहां पर टीनशैड ना होने और चारे पानी की उचित व्यवस्था ना होने से पशु भूखे प्यासे है । अधिकारियों का कहना है कि टीनशैड और चारे पानी की व्यवस्था कराई का रही है ।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment