निर्माणाधीन बावल सचिवालय और आरओबी का डॉ बनवारी लाल ने किया निरीक्षण

By Sahab Ram
On: August 28, 2020 3:37 PM
Follow Us:

निर्माणाधीन बावल सचिवालय और आरओबी का डॉ बनवारी लाल ने किया निरीक्षण

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

सहकारिता मंत्री डॉ.बनवारी लाल ने आज बावल में निर्माणाधीन  उपमंडल सचिवालय बावल, रेलवे लाइन पर बन रहे आरओबी, पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस सहित अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से चल रहे विकास कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा अधिकारियों को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। सहकारिता मंत्री ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

डॉ बनवारी लाल रेलवे रोड पर निर्माणाधीन आरओबी के कार्य का जायजा लेते हुए कहा कि अब तक पुल का काम हो जाना चाहिए था, उन्होंने कहा कि तेज गति से काम करके आरओबी के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें ताकि लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने पुल के नीचे बनाए जा रहे अंडरपास में लाईट और बारिश के पानी की निकासी के भी समुचित इंतजाम करने के निर्देश दिए। सहकारिता मंत्री निर्माणाधीन उपमंडल सचिवालय का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों का निर्देश दिए कि उपमंडल सचिवालय में सभी सुविधाओं के साथ आम लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए पूरी व्यवस्थाएं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएं। इस अवसर पर एसडीएम मनोज कुमार, कार्यकारी अधिकारी सचिन भाटी, कार्यकारी अधिकारी जनस्वास्थ्य विभाग रविंद्र गोठवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment