जिला रेवाड़ी मे 8 थानो मे शुरु किए गए महिला हैल्प डैस्क

By Sahab Ram
On: September 7, 2021 11:09 AM
Follow Us:

जिला रेवाड़ी मे 8 थानो मे शुरु किए गए महिला हैल्प डैस्क

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशानुसार, पुलिस महानिरीक्षक दक्षिणी रेंज रेवाड़ी के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी के कुशल मार्गदर्शन मे जिला रेवाड़ी मे स्थित 8 थानो जिसमे थाना सदर, थाना बावल, थाना कसौला, थाना रामपुरा, थाना कोसली, थाना खोल, थाना सैक्टर 06 धारुहेडा व थाना रोहडाई मे महिला हैल्प डैस्क शुरु किए गए है। रेवाड़ी जिला के थानो मे खोले गए महिला हैल्प डैस्क के नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रेवाड़ी हंसराज हपुसे नियुक्त किए गए है। प्रत्येक थाना मे महिला हैल्प डैस्क इन्चार्जो की नियुक्ति भी अलग से की गई है।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

थाना सदर रेवाड़ी मे महिला उप निरीक्षक सर्वेष्ठा, थाना बावल मे महिला स.उप.निरीक्षक कविता, थाना कसौला मे महिला स.उप.निरीक्षक पूनम, थाना रामपुरा मे महिला प्रधान सिपाही ललिता, थाना कोसली मे महिला उप.निरीक्षक कपिला, थाना खोल मे महिला स.उप.निरीक्षक अर्चना, थाना सैक्टर 06 धारुहेडा मे महिला स.उप.निरीक्षक नितू व थाना रोहडाई मे महिला प्रधान सिपाही पूनम को महिला हैल्प डैस्क कि इन्चार्ज नियुक्त कि गई है।

इसके अतिरिक्त इन्चार्ज के साथ सहायक महिला कर्मचारी भी नियुकित कि गई है। जिला रेवाड़ी मे पिडित महिला अपने सम्बधिंत थाना के हैल्प डैस्क के मोबाईल नम्बर पर काल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। इसके अलावा सम्बधिंत थाना मे जाकर महिला हैल्प डैस्क मे अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

प्रत्येक पीड़ित महिला या महिला से सम्बधिंत अपराध कि सुचना मिलने पर महिला हैल्प डैस्क द्वारा तुरन्त कार्यवाही कि जा रही है। इसके अलावा महिला थाना रेवाड़ी मे महिला हैल्प लाईन नम्बर 1091 भी पीड़ित महिलाओ की सहायता के लिए कार्य कर रहा है। महिला हैल्प डैस्क के मोबाईल नम्बर निम्न है-

  1. थाना सदर रेवाड़ी –8307386600
  2. थाना बावल -8307390600
  3. थाना कसौला –8307428600
  4. थाना रामपुरा-8307367600
  5. थाना कोसली- 8307648600
  6. थाना खोल -8307497600
  7. थाना सैक्टर 06 धारुहेडा- 8307461600
  8. थाना रोहड़ाई – 8307468600

 

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment