जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल ने मोबाईल लीगल ऐड गरूकता वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

By Sahab Ram
On: August 4, 2021 3:04 PM
Follow Us:

जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल ने मोबाईल लीगल ऐड गरूकता वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

रेवाड़ी: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी दिनेश कुमार मित्तल की अध्यक्षता में मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाडी वर्षा जैन की देखरेख में आज जिला न्यायालय परिसर रेवाडी से कानूनी जागरूकता अभियान के तहत माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी दिनेश कुमार मित्तल द्वारा मोबाईल लीगल ऐड वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

इस मौके पर दिनेश कुमार मितल ने बताया कि यह मोबाईल वैन गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगी और लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देगी। मितल ने बताया कि समाज के पीडि़त लोग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी से कानुनी सहायता प्राप्त कर सकते है और उनके यहां से सरकार द्वारा अपने केस की पैरवी करने के लिए वकील मिल सकता है।
इस मौके पर प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय रेवाडी हरबीर सिहं दहिया, माननीया अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेवाडी कंचन माही, पैनल अधिवक्ता राजेश कसाना, मोनिका व अन्य अधिवक्ता भी मौजूद रहे।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment