गांव सूरतिया में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

By Sahab Ram
On: April 23, 2026 10:07 AM
Follow Us:

सिरसा, 22 अप्रैल।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से वर्ल्ड अर्थ डे के उपलक्ष्य में गांव सूरतिया में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया।

Haryana Roadways to Launch Mobile App for Passenger Convenience Within One Month: Transport Minister Anil Vij
Haryana Roadways to Launch Mobile App for Passenger Convenience Within One Month: Transport Minister Anil Vij


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला सत्र न्यायाधीश पुनीश जिंदिया के मार्गदर्शन में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया। उन्होंने बताया कि ग्रीन जस्टिस इनिशिएटिव की थीम पर आधारित कानूनी जागरूकता शिविर के अलावा वन विभाग के सहयोग से सौ से अधिक पौधों का पौधारोपण भी किया गया। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे वातावरण के प्रति सजग और जिम्मेदारी समझते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाएं जिससे वातावरण शुद्ध हो, पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिल पाए जो सभी के लिए जीवन का आधार है। उन्होंने बताया कि सिरसा के विभिन्न स्कूलों और जिला न्यायालय परिसर में भी अर्थ डे मनाया गया, जिसमें रिटेनर एडवोकेट आशीष गुप्ता व  दीपक ठाकुर ने कानूनी जागरूकता कैंप लगाया।

’विश्व पर्यावरण दिवस’ पर किया राज्यव्यापी  वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

आमजन की समस्याओं के त्वरित निवारण का सशक्त माध्यम है समाधान शिविर : अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment