किसान नेताओं को किया गया गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: November 25, 2020 2:42 PM
Follow Us:

किसान नेताओं को किया गया गिरफ्तार

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

एस यू सी आई कम्युनिस्ट के जिला सचिव एवं हरियाणा सचिव मंडल के सदस्य कामरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के प्रांतीय सचिव जयकरण मांडोठी एवं अन्य किसान नेताओं की पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा की है। गौरतलब यह है की 26 नवंबर को केंद्रीय सरकार के 3 किसान विरोधी काले कानूनों के खिलाफ किसान समन्वय संघर्ष समिति के आह्वान पर किसान संगठनों का दिल्ली चलो अभियान को विफल करने के लिए पुलिस ने सरकार के इशारों पर यह गैर कानूनी एवं अ लोकतांत्रिक कार्रवाई की है।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro
किसान नेताओं को किया गया गिरफ्तार
किसान नेता समय सिंह को हिरासत में लेने पहुंची पुलिस

कामरेड सिंह ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं कानूनों का विरोध करना मौलिक अधिकार है, उसे किसी भी हालत में छीनने की आजादी नहीं दी जा सकती। बड़े दुख की बात है कि किसान नेताओं को पुलिस ने दवाई जैसी आवश्यक चीजों को भी नहीं लेने दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से यह सिद्ध होता है कि कानून के राज की जगह जंगल का राज कायम होता जा रहा है और अघोषित इमर जेंसी देश की जनता पर ठोक दी गई है। देश के बड़े-बड़े पूंजीपतियों के लिए सरकार एक के बाद एक नीतियां कानून बना रही हैं वही किसान मजदूरों हो के जीवन को बर्बाद करने में तुली हुई है। एस यू सी आई कम्युनिस्ट ने तमाम किसानों, जनवाद एवं आजादी पसंद नागरिकों से अपील की है की सरकार की इस दमनात्मक कार्रवाई का डटकर मुकाबला करें और 26 नवंबर को दिल्ली चलो कार्यक्रम को सफल करें

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment