किसान ट्रेक्टर रैली के चलते पुलिस ने जारी की ट्रेफिक एडवाईजरी

By Sahab Ram
On: July 6, 2021 11:37 AM
Follow Us:

किसान ट्रेक्टर रैली के चलते पुलिस ने जारी की ट्रेफिक एडवाईजरी

राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (दिल्ली-जयपुर) पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के आह्वान को लेकर रेवाड़ी पुलिस ने वाहन चालकों के लिए जारी की एडवाईजरी  I

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि बिलो के विरोध मे जयसिंहपुर खेडा बोर्डर पर चल रहे धरने के सात माह पूर्ण होने पर भारतीय किसान युनियन एंव अन्य संगठनों द्वारा धरने को ओर मजबूती देने के लिय साबन चौक, राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (दिल्ली-जयपुर) पर इकठ्ठा होने व जयसिंहपुरखेडा बोर्डर धरना स्थल तक ट्रैक्टर रैली निकालकर समर्थन देने का आह्वान किया गया है। भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर कल दिनांक 7 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे साबन चौक, राष्ट्रीय राजमार्ग 48(दिल्ली-जयपुर) पर बावल चौरासी के किसान अपने-अपने ट्रैक्टर सहित एकत्र होंगे।

इसके बाद सभी ट्रैक्टर सुबह 11 बजे साबन चौक से जयसिंहपुर खेडा बोर्डर (धरना स्थल) तक ट्रैक्टर मार्च रैली के रूप पहुंचेंगे। जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (दिल्ली-जयपुर) बाधित होने की संभावना है। ट्रैक्टर रैली को मद्देनजर रखते हुए रेवाड़ी पुलिस ने आम-जन की सुविधा के लिए एडवाईजरी जारी करते हुए अपील की है कि वे कल 07 जुलाई को राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (दिल्ली-जयपुर) पर प्रातः 10:00 बजे  से दोपहर 2:00 बजे तक यात्रा करने से बचें तथा आवश्यक होने पर वाहन चालक नीचे दिए गए डायवर्ट रूट के अनुसार दिल्ली से जयपुर की यात्रा कर सकते हैं।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

1.       दिल्ली से जयपुर जाने वाले वाहन धारूहेड़ा के 75 फुटा रोड से होकर भिवाड़ीटपूकड़ातिजाराकिशनगढ़-खैरथलततारपुर चौराहा होते हुए कोटपूतली में एनएच-48 पर पहुंच सकते हैं।

2.   दिल्ली से जयपुर जाने वाले वाहन गढी बोलनी/ कसोला चौक से एच.पी. पैटोल पम्प के सामने से पुल के नीचे से गढ़ी बोलनी-कोटकासिम-किशनगढ़-ततारपुर चौराहा से होते हुए कोटपूतली में एनएच-48 पर जा सकते हैं।

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

3. दिल्ली से जयपुर जाने वाले वाहन बनीपुर चौक से बावल-पावटी बाँध शाहजहाँपुर होकर एनएच-48 पर कोटपुतली-जयपुर की तरफ  यात्रा कर सकते हैं।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment