कारोबार सुगमता रैंकिंग में हरियाणा तीसरें पायदान से 16 वें स्थान पर पहुँचा – कप्तान अजय यादव

By Sahab Ram
On: September 6, 2020 2:00 PM
Follow Us:

कारोबार सुगमता रैंकिंग में हरियाणा तीसरें पायदान से 16 वें स्थान पर पहुँचा – कप्तान अजय यादव

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान
सी ए जी की रिर्पोट के अनुसार
हरियाणा की आर्थिक स्थिति गंभीर है। टोटल रेवेन्यु कलेक्शन में पिछले साल के मुकाबले 31 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है। जबकि रिवेन्यु डिफिसिट जो जुलाई में 1344 करोड था , अब बढकर 8437 करोड हो गया है। ये बडा ही गंभीर विषय है। इसलिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर  को हरियाणा की अर्थ व्यवस्था संभालने की आवश्यकता है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि इतना ही नही
कारोबार सुगमता रैंकिंग में भी हरियाणा प्रदेश तीसरे पायदान से फिसलकर अब 16वें पायदान पर पंहूच गया है। समय रहते हुए इन बातों पर ध्यान नही रखा गया तो ये पायदान ओर नीचे भी जा सकता है।
कैप्टन
अजय सिंह ने कहा कि इस रैंकिंग से पता चलता है कि राज्य अपनी प्रणाली और प्रक्रियाओं के लिए क्या कर रहे हैं।
यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को काम यही है मुख्य मुद्दों से जनता को दूर रखते हैं और उनको अन्य मुद्दों में उलझाएं रखते हैं। आज देश की अर्थ व्यवस्था का बुरा हाल है जी डी पी माइनस 24 में चली गई है। देश की बेरोजगारी इतिहास में सबसे ज्यादा है। भारत की सरकार को कोविड 19 की तरफ ध्यान देने की जरूरत है।
भारत देश अब ब्राजील को पीछे छोडते हुए नंबर दो की पॉजीशन पर पंहूच चुका है। जबकि प्रधानमंत्री जी देश की जनता को चीन से लडाई के मामले में भ्रमित कर रहे हैं। जबकि अपनी अर्थ व्यवस्था और कोविड को देखना चाहिए। इसके अलावा सरकार को
बेरोजगारी पर ध्यान देना चाहिए। जिन पदों पर परीक्षा हो चुकी हैं उनके परिणाम घोषित करें और जिनके परिणाम भी घोषित हो चुके हैं उनको नियुक्तियां देने में विलंब नही करना चाहिए।
कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही हर मोर्चे पर फेल हो रही है। न रोजगार दे पा आ रही है, ना मंहगाई पर काबू पा सका, न कोविड पर रोकथाम हुआ, अर्थ व्यवस्था का बुरा हाल है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment