इस एप के जरिये राशन कार्ड धारक देश में कहीं भी ले सकता है राशन

By Sahab Ram
On: June 28, 2021 12:25 PM
Follow Us:

इस एप के जरिये राशन कार्ड धारक देश में कहीं भी ले सकता है राशन

इस एप के जरिये राशन कार्ड धारक देश में कहीं भी ले सकता है राशन |

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

रेवाड़ी, 28 जून। भारत सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए मेरा राशन ऐप लॉच किया गया है। वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत राशन कार्ड धारक देश में कहीं भी और किसी भी राशन की दुकान से अपने हिस्से का राशन प्राप्त कर सकता है। वन नेशन वन राशन कार्ड ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके अपना पूरा विवरण खाद्य पदार्थों सहित देख सकते हैं।

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए ‘मेरा राशन ऐप‘ लॉच किया है जो कि भारत सरकार द्वारा शुरू की गई ‘वन नेशन वन राशन कार्ड‘ (ओएनओआरसी) योजना का ही हिस्सा है। कोई भी उपभोक्ता इस ऐप को अपने फोन के गूगल प्ले स्टोर इस ऐप को डाउनलोड कर सकता है। इस ऐप के माध्यम से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थी स्वयं यह चैक कर सकेगें कि उनको कितना अनाज मिलेगा।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

इसके अलावा इस ऐप के माध्यम से जरुरतमंद यानी गरीब परिवार के लोगों को आसपास के राशन डिपो की लोकेशन साथ ही राशन कार्ड पर मिलने वाली सुविधाओं की पूरी जानकारी मिलेगी। राशन कार्ड धारक अगर अपने निवास स्थान बदलकर नई जगह चले जाते है, वहां पर भी वे अपने मोबाईल पर देख सकते है कि नजदीक में राशन डिपो कहां पर है और वहां पर कौन-कौन सी सुविधाएं दी जा रही है। क्योकि ‘वन नेशन वन राशन कार्ड‘ के तहत राशन कार्डधारक देश में कहीं भी और किसी भी सरकारी राशन की दुकान से अपने हिस्से का राशन प्राप्त कर सकते है।

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment