अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

By Sahab Ram
On: April 23, 2026 9:14 AM
Follow Us:

चंडीगढ़, 22 अप्रैल – हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने बुधवार को प्रदेश के राज्यपाल प्रो. असीम घोष से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान हरियाणा विधानसभा के 27 अप्रैल को होने वाले सत्र को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

विधान सभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को अवगत कराया कि हरियाणा मंत्री परिषद द्वारा 27 अप्रैल को विधानसभा का सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में सत्र के संभावित कार्यों पर चर्चा की गई।

नगर परिषद वार्ड13 उप-चुनाव के मद्देनज़र धारा 163 लागू

उल्लेखनीय है कि हरियाणा मंत्रिमंडल ने बुधवार को गुरुग्राम में आयोजित बैठक के दौरान विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया है। इस सत्र में राज्य के महत्वपूर्ण विधायी एवं नीतिगत विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

विधान सभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने इस संदर्भ में विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि सत्र की सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने विशेष रूप से तकनीकी व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों, सदस्यों की सुविधाओं तथा मीडिया समन्वय पर ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि सत्र की कार्यवाही निर्बाध रूप से संचालित हो सके।

अंबाला से उठा मामला, अब राज्यभर के एसडीएम और आरटीओ कार्यालयों की होगी जांच

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment