अधिकारी डीएपी यूरिया के स्टॉक पर रखें पैनी नजर : उपायुक्त

By Sahab Ram
On: September 7, 2021 12:38 PM
Follow Us:

अधिकारी डीएपी यूरिया के स्टॉक पर रखें पैनी नजर : उपायुक्त

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला में डीएपी यूरिया के स्टॉक पर पैनी नजर रखें ताकि फसल बुआई के समय किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

उपायुक्त कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा की वीसी उपरांत अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला में फसल गिरदावरी के लिए मांगे गए डेटा 10 सितंबर तक मुख्यालय भिजवा दिए जाएं ताकि समय पर गिरदावरी का कार्य पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि फसल गिरदावरी का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण है तथा इसके तहत पूरी ईमानदारी से कार्य किया जाए।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की एसीएस सुमिता मिश्रा ने कहा कि कोई भी किसान पराली को जलाने न पाए उसके लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएं और इस बारे किसानों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से इस बारे में किसानों के लिए अनुदान योजना भी शुरू की हुई है, जिसका किसानों को लाभ लेना चाहिए।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment