सीआरपीएफ की साइकिल रैली दिल्ली के लिए रवाना

By Sahab Ram
On: September 30, 2021 1:28 PM
Follow Us:

सीआरपीएफ की साइकिल रैली दिल्ली के लिए रवाना

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

रेवाड़ी, साबरमती गुजरात से चलकर 2 अक्तूबर को राजघाट पहुंचने वाली सी आर पी एफ की साईकिल रैली को रामचन्द्र द्वितीय कमान अधिकारी ने झंडा दिखा कर रवाना किया। सी आर पी एफ के जवानों के साथ एसडीएम बावल संजीव कुमार, राजेश कुमार डी एस पी बावल व आर-4 माईलस टू एजुकेट संस्था, रेवाड़ी ने भी इस साइकिल रैली में रॉयल रेजीडेंसी रिसोर्ट से कसौला चौक तक साइकिल चला कर शिरकत की।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

एसडीएम बावल ने अपने संदेश कहा कि जवान हैं तो हम हैं। यह रैली  दिल्ली जयपुर हाइवे के रास्ते साबन चौक फ्लाईओवर के नीचे से बावल में नव निर्मित रेलवे फ्लाईओवर के ऊपर से छोटूराम चौक के रास्ते रेवाड़ी रोड़ से गुजरकर बनीपुर चौक के रास्ते वाया कसौला चौक से दिल्ली के लिए रवाना हुई।  इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी  रामचन्द्र 246 बटालियन, सहायक कमांडेंट, गगन सिंह, सहायक कमांडेंट,  हर्ष यादव सहायक कमान्डेंट, डॉक्टर दलीप मोहन ने आज़ादी के अमृत महोत्सव के माध्यम से एक भारत श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर भारत, क्लीन विलेज ग्रीन विलेज आदि संदेशों को आमजन तक पहुँचाने तथा उनको जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। जवानों में जोश व देशभक्ति का जज्बा देखते ही बनता था।

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment