सक्षम युवाओं द्वारा सैनिकों एवं विरांगनाओं का घर-घर जाकर किया जाएगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

By Sahab Ram
On: September 21, 2021 12:02 PM
Follow Us:

सक्षम युवाओं द्वारा सैनिकों एवं विरांगनाओं का घर-घर जाकर किया जाएगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला सैनिक बोर्ड यशेन्द्र सिंह ने बताया कि सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू किया जा रहा है, जिसके लिए सक्षम युवाओं को सैनिकों एवं विरांगनाओं के गांव-गांव जाकर फार्म भरने के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने सभी सैनिकों एवं विरांगनाओं से अनुरोध किया है कि वे सक्षम युवाओं के माध्यम से इस कार्य में सहयोग दें, और अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सभी सैनिकों एवं विरांगनाओं के लिए सरकार द्वारा अनिवार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि सैनिकों एवं विरांगनाओं को कोई असुविधा न हो इसके लिए सक्षम युवाओं को आपके द्वार पर भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि सैनिक एवं विरांगना स्वयं भी डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, आधार कार्ड, पैन कार्ड, परिवार पहचान पत्र आदि लाकर या किसी के द्वारा जिला सैनिक बोर्ड में भेजकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है।

उन्होंने सभी शिक्षित भूतपूर्व सैनिकों से भी अनुरोध किया है कि वे अपने आस-पास रहने वाले भूतपूर्व सैनिकों एवं विधवाओं का इस कार्य में सहयोग करें, तथा किसी को भी फोन पर अपनी सूचनाएं सांझा न करें। उन्होंने कहा कि जिला सैनिक बोर्ड आपके सभी कार्य करने में सक्षम है।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment