लोकगीतों के जरिए महिलाओं तक पहुंच रही सरकारी योजनाओं की जानकारी

By Sahab Ram
On: April 23, 2026 10:04 AM
Follow Us:

झज्जर, 22 अप्रैल। इन दिनों जिला के गांवों में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री के.एम. पांडुरंग के निर्देशानुसार तथा डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन में विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के अंतर्गत विभाग की भजन पार्टियां गांव-गांव जाकर नारी शक्ति वंदन को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रही हैं। विशेष रूप से महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की जानकारी सरल भाषा और लोक शैली में ग्रामीण महिलाओं तक पहुंचाई जा रही है।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना: युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर, 8 मई तक करें आवेदन

सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ अश्वनी कुमार ने बताया कि अभियान के तहत बुधवार को गांव नवादा व कन्हवा में सत्यवान एंड भजन पार्टी, गांव दहकौरा में अशोक एंड भजन पार्टी, गांव इस्लामगढ़ व सूरजगढ़ में सतबीर एंड भजन पार्टी, गांव बेरी के वार्ड नंबर 3 से 7 में रामबीर एंड भजन पार्टी तथा गांव लुक्सर व गंगडवा में पूनम एंड भजन पार्टी ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कलाकारों ने गीत-संगीत के जरिए योजनाओं को सहज और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया।

नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान: किसानों को अब व्हाट्सएप पर मिलेगा क्यूआर कोड आधारित जे—फॉर्म

भजन पार्टी के लीडर सतबीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना, वन स्टॉप सेंटर, ड्रोन दीदी, प्रत्येक जिले में स्थापित महिला थाने, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से महिलाओं में जागरूकता बढ़ रही है और वे योजनाओं का लाभ लेने में रुचि दिखा रही हैं।

यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हरियाणा में 91 एसटीपी कार्यरत: मुख्यमंत्री

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment