राष्ट्रपति द्वारा भेजे गए सम्मान को लेकर स्वतंत्रता सेनानियों के घर पहुँचे एसडीएम

By Sahab Ram
On: August 9, 2020 4:01 PM
Follow Us:

राष्ट्रपति द्वारा भेजे गए सम्मान को लेकर स्वतंत्रता सेनानियों के घर पहुँचे एसडीएम

स्वतंत्रता सेनानियों का एसडीएम कुशल कटारिया ने अंगवस्त्र व शॉल भेंट कर किया सम्मान

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

युवा पीढ़ी स्वतंत्रता सेनानियों से ले प्रेरणा: कुशल कटारिया

रेवाड़ी, 9 अगस्त। भारत छोड़ो आंदोलन की जयंती के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्वारा स्वतंत्रता सैनिक सम्मान योजना के तहत पैंशन प्राप्त करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। इस वर्ष कोविड-19 महामारी के कारण सरकार ने निर्णय लिया है कि स्वतंत्रता सेनानियों को यह सम्मान उनके घर द्वार पर जाकर प्रदान किया जाए। इसी कड़ी में आज एसडीएम कुशल कटारिया द्वारा पैंशन प्राप्त करने वाले स्वतंत्रता सेनानी श्री हरी सिंह निवासी भूरथला तहसील कोसली व श्री नंदलाल निवासी पाल्हावास जिला रेवाड़ी को अंगवस्त्र व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

पाल्हावास निवासी स्वतंत्रता सेनानी श्री नंदलाल का जन्म एक जनवरी 1917 को हुआ और उन्होंने मात्र 24 वर्ष की आयु में आईएनए में भर्ती हो गए थे। उन्होंने देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। वहीं भुरथला निवासी स्वतंत्रता सेनानी हरी सिंह का जन्म 7 दिसंबर 1918 को हुआ था और वह मात्र 18 वर्ष की आयु में ही नेता जी सुभाष चंद्र बोस की फौज में चले गए थे और वहां देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ लडाई लड़ी। सिंगापुर, वियतनाम, जर्मनी सहित 11 देशों की जेलों में करीब 7 साल बंद रहे हैं और अंग्रेजों की यातनाएं सही।

इस अवसर पर एसडीएम कुशल कटारिया ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढी को ऐसे महान राष्ट्र निर्माताओं से प्ररेणा लेकर देशहित में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में सरकार द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया जा रहा है, ताकि युवा पीढ़ी को ऐसे महान देशभक्तों से प्ररेणा मिल पाए। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार व स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन भी उपस्थित रहें।

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment