बीजेपी ने किया चिरंजीव पर पलटवार , पिता -पुत्र ने झूठे वायदों के आलावा रेवाड़ी को कुछ नहीं दिया – वंदना पोपली

By Sahab Ram
On: May 24, 2021 4:44 PM
Follow Us:

बीजेपी ने किया चिरंजीव पर पलटवार , पिता -पुत्र ने झूठे वायदों के आलावा रेवाड़ी को कुछ नहीं दिया – वंदना पोपली

हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा — मुख्यमंत्री

झूठे आरोप लगाकर अपनी जिम्मेदारियो से बचने की कप्तान हाउस की पुरानी राजनीति-वंदना पोपली

*वंदे मातरम 150 साल की देशभक्ति और बलिदान की विरासत है- मुख्यमंत्री*
पिछले कई दिनों से कैप्टन अजय यादव और चिरंजीव राव का लगातार भाजपा पर हमला करना उनकी निराशा और हताशा को जताता है। लगातार छह बार विधायक रहे कैप्टन अजय यादव ने रेवाड़ी की जनता को झूठे वायदों के अलावा कुछ नहीं दिया था आज जब भारतीय जनता पार्टी और गुड़गांव से सांसद राव इंद्रजीत सिंह लगातार विकास के कार्य करवा रहे हैं तो उनको तकलीफ होना स्वाभाविक है कोरोना काल में पिता और पुत्र रेवाड़ी के लोगों की सहायता करने की बजाय सिर्फ अपनी राजनीति चमकाते हुए दिखाई दिए।
भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाने वाले रेवाड़ी के एक्सीडेंटल विधायक यह भी बताएं क्या कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और राहुल गांधी शहर शहर गली-गली जाकर सैनिटाइजेशन करवा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जनता की सेवा के लिए सजग खड़ा रहा है चाहे वह सेवा रसोई चलाने का कार्य हो सैनिटाइजर बांटने का काम हो मास्क बांटने का काम हो ऑक्सीजन सप्लाई में कोई कमी नहीं आए इसके लिए भी प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनकड़  ने कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई तथा प्रत्येक जिले में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए गए।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी प्रदेश पर बारीकी से नज़र रखे हुए है। तथा लगातार सभी सांसदों, विधायकों तथा अधिकारियों के सम्पर्क में है। केंद्रीय मंत्री व सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने 20 लाख अपनी सांसद निधि से दिए और उनके प्रयासों से ऑक्सीजन प्लांट भी स्थापित होने वाले है।भारतीय जनता पार्टी की सरकार और संगठन लगातार लोगों के लिए वर्चुअल माध्यम से और फोन के माध्यम से भी बने रहे।

हरियाणा विधानसभा में पेश हरियाणा नगर निकाय विधेयक, 2025 में नगर निगम  मेयर पद के उपचुनाव हेतु किया गया प्रावधान

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment