नवोदय विद्यालय में 11वीं के लिए ऐसे करें आवेदन

By Sahab Ram
On: August 26, 2020 12:25 PM
Follow Us:

नवोदय विद्यालय में 11वीं के लिए ऐसे करें आवेदन

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

रेवाड़ी – नवोदय विद्यालय नैचाना में कक्षा 11 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2020 है।
जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना के प्राचार्य ललित कालड़ा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिन अभिभावकों के पुत्र अथवा पुत्रियों ने वर्ष 2019-20 में कक्षा 10वीं पास की है, वह 11वीं कक्षा में आवेदन हेतु योग्य हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन हेतु ww.navodaya.gov.in   अथवा www.nvsadmissionclasseleven.in  वेबसाइट पर विजिट कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए कक्षा 10वीं में प्राप्त अंको के आधार पर होगा। उन्होंने बताया कि कक्षा 11 में प्रवेश हेतु कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उन्होंने बताया कि फॉर्म किसी भी साइबर कैफे अथवा कॉमन सर्विस सैंटर पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय नैचाना में 01284-262230 पर फोन करके संपर्क किया जा सकता है।

Rewari में पहली बार Bagless School की शुरुआत

अभिभावक कैसे करें सही स्कूल का चयन ! JRM International School

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment