जिले के 4 वरिष्ठ माध्यमिक व 10 प्राईमरी मॉडल संस्कृति स्कूल खोले जायेंगे – डीसी

By Sahab Ram
On: September 14, 2020 1:30 PM
Follow Us:

जिले के 4 वरिष्ठ माध्यमिक व 10 प्राईमरी मॉडल संस्कृति स्कूल खोले जायेंगे – डीसी

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

रेवाड़ी, 14 सितंबर। शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए सरकार द्वारा जिला में मॉडल संस्कृति स्कूल बनाएं जा रहे है। इन स्कूलों के जरिये सरकार बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया करवाने के लिए काम कर रही है।
उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में अभी एक मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल है, जो कि रेवाड़ी खंड के ततारपुर इस्तमुरार है। उन्होंने बताया कि अपनी शिक्षण प्रणाली और परिणामों की वजह से निजी स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थियों में भी इस स्कूल की प्रतिष्ठा है। उन्होंने बताया कि अब जिला में चार और मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोलने की सरकार की योजना है, जिनमें बावल का गढ़ी बोलनी, खोल का पिथड़ावास, नाहड का गुडिय़ानी व जाटूसाना का बोडिया कमालपुर शामिल है। उन्होंने बताया कि इन चारों खंडों में एक-एक स्कूल खुलने के बाद इन मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की संख्या पांच हो जाएगी।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

डीसी ने बताया कि इसके अलावा जिले में 10 प्राथमिक मॉडल संस्कृति स्कूल भी खोले जाएंगे, यह सभी प्राथमिक स्कूल अंग्रेजी माध्यम और बैग फ्री स्कूल होंगे। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को निजी स्कूलों की तर्ज पर सुविधाएं भी दी जाएंगी। डीसी ने बताया कि यह स्कूल उन विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए वरदान साबित होंगे जो इस समय निजी स्कूलों की फीस नहीं भर पा रहे हैं और बेहतर सुविधाओं वाले सरकारी स्कूलों की तलाश में हैं। उन्होंने बताया कि अब जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर और सुधरेगा। नए मॉडल संस्कृति स्कूल खुलने से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सकेगा और अभिभावकों को इससे काफी सुविधा हो जाएगी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment