गूगल यूजर्स सावधान, क्रोम ब्राउज़र अपडेट करने से पहले जरुर पढ़े

By Sahab Ram
On: January 17, 2022 12:11 AM
Follow Us:

गूगल यूजर्स सावधान, क्रोम ब्राउज़र अपडेट करने से पहले जरुर पढ़े

तकनिकी के इस दौर में कम्प्यूटर , स्मार्टफोन सहित विभिन्न डिवाइस को हम वायरस से बचाने के लिए अलग –अलग टाइम पर अपडेट करते रहते है. लेकिन सोचो अगर अपडेट करते समय ही वायरस आपकी सिस्टम में प्रवेश कर जाएँ तो कैसा बचा जाएँ. एक रिपोर्ट के मुताबिक़ गूगल के क्रोम ब्राउजर अपडेट करने से लोगों की मुशिकलें बढ़ रही है. इसे अपडेट करने के बाद सिस्टम में एक रैंसमवेयर आ रहा है, जो यूजर के डेटा को नुकसान पहुंचा रहा है।

 

GBhackers.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल क्रोम और माइक्रोसॉफ्ट एज के अपडेट के बाद सिस्टम में मैग्नीबर रैंसमवेयर आ रहा है। ऐसे में इन दोनों ब्राउजर पर अपडेट दिखाई देता है, तब उसे बिल्कुल भी अपडेट न करें। इनके अपडेट के बाद आपके सिस्टम में मैग्नीबर रैंसमवेयर आ सकता है। इससे आपके डेटा को चुराकर हैकर्स ब्लैकमेलिंग कर सकते हैं।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

क्या है मैग्नीबर रैंसमवेयर?
मैग्नीबर रैंसमवेयर पहले की तरह ही काम कर रहा है। जब आपके सिस्टम तक पहुंच जाता है, तब ये उसे खराब कर सकता है। जब आप ब्राउजिंग करते हैं, तब दूसरे मालवेयर डाउनलोड कर सकता है। जब यूजर क्रोम और एज ब्राउजर पर काम करता है, तब मालवेयर नकली वेबपेजों के जरिए डिस्ट्रिब्यूट किया जाता है।

गूगल यूजर्स सावधान, क्रोम ब्राउज़र अपडेट करने से पहले जरुर पढ़े

जब एक बार यूजर ‘अपडेट क्रोम’ या ‘अपडेट एज’ बटन पर क्लिक करता है, तो पेज .appx प्रकार का एक ब्राउजर एक्सटेंशन को डाउनलोड कर देता है। ये एक्सटेंशन बैकग्राउंड में एक्टिव हो जाता है। जिसके बाद आपके विंडोज की फाइल को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देता है। इस बारे में यूजर को कोई जानकारी नहीं होती।

मैग्नीबर रैंसमवेयर से क्या नुकसान?
जब ये आपके सिस्टम में पहुंच जाता है तब बैकग्राउंड में जाकर एक्टिव हो जाता है। ये आपके सिस्टम में मौजूद सभी फाइल्स का एन्क्रिप्शन शुरू कर देता है। जब एन्क्रिप्शन प्रोसेस खत्म हो जाती है, तब आप सिस्टम की कोई भी फाइल ओपन नहीं कर पाएंगे।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

इस दौरान हैकर्स आपको फिरौती का नोट पैड भेजता है। जब आप उसको पेमेंट करेंगे, तभी वापस फाइल का एक्सेस मिलता है। इतना ही नहीं रैंसमवेयर टोर ब्राउजर डाउनलोड करने के लिए भी कहता है।

मैग्नीबर रैंसमवेयर से कैसे बचें?

  • अपने क्रोम ब्राउजर या एज ब्राउजर को फिलहाल अपडेट नहीं करें। ये ऑटोमैटिक अपडेट होता है, तब घबराने की जरूरत नहीं है। मैनुअल अपडेट नहीं करना है। मैनुअल डाउनलोड में हैकर्स आपको फेक पेज पर ले जा सकते हैं।
  • अपने डेटा का बैकअप जरूर रखें। इसके लिए क्लाउड स्टोरेज या फिजिकल एक्सटर्नल स्टोरेज हार्ड ड्राइव का इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि किसी वजह से PC इन्फेक्टेड हो जाता है, तब अपने सिस्टम को रीसेट करें।
  • अपने PC और लैपटॉप में एक एंटीवायरस का इस्तेमाल जरूर करें। एंटीवायरस को अपडेट करते रहें। हो सके तो फ्री एंटीवायरस से बचने की कोशिश करें। इसका पेड वर्जन ही इस्तेमाल करें।

 

कॉपी भास्कर

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment