गंगायचा टोल प्लाजा पर संयुक्त किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

By Sahab Ram
On: October 1, 2021 12:54 PM
Follow Us:

गंगायचा टोल प्लाजा पर संयुक्त किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

गंगायचा टोल प्लाजा पर चल रहे किसानों के आंदोलन के बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का पुतला फूंका। संयुक्त किसान मोर्चा ने आरोप लगाया कि एमएसपी की गारंटी देने वाली हरियाणा सरकार ने 2250 रुपए प्रति क्विंटल बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया है, जबकि एजेंसी 1400 से 1500 रुपए प्रति क्विंटल पर खरीद कर रही हैं। वह भी महज टोटल बाजरा का 25% ही खरीदेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 600 रुपए भावांतर एक धोखा व जुमला हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने सरकार से मांग की है कि किसानों का एमएसपी पर पूरा बाजरा खरीदा जाए।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

शुक्रवार दोपहर को यहां बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हुए ओर बाजरे की खरीद को लेकर मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से कहा गया कि प्रदेश सरकार किसानों को धोखे में रख रही हैं। बाजरे की खरीद एमएसपी पर नहीं खरीदी जा रही हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कामरेज राजेन्द्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि एमएसपी है, एमएसपी थी और एमएसपी रहेगी का नारा देने वाली प्रदेश सरकार की असलियत सबके सामने हैं। सरकार ने 2250 रुपए बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया हैं, जबकि एजेंसी 1400 रुपए प्रति क्विंवटल खरीद रही हैं। यह किसानों के साथ धोखा हैं। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के नेता समय सिंह, कुलदीप, भारतीय किसान यूनियन के अशोक मुसेपुर, जय किसान आंदोलन के अभेय सिंह, राजबाला, मास्टर धर्म सिंह, रामकुमार निमोठ, विजय कुमार, गजराज, भागीरथ, भूपेन्द्र, रामफल, महावीर सिंह आदि मौजूद थे।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

 

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment