कोसली के एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक ने अपनी ही12वीं में पढने वाली छात्रा का किया अपहरण

By Sahab Ram
On: September 9, 2021 9:17 AM
Follow Us:

कोसली के एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक ने अपनी ही12वीं में पढने वाली छात्रा का किया अपहरण

रेवाड़ी में एक प्राइवेट स्कूल के टीचर ने अपनी ही शिष्या का अपहरण कर लिया है। 12वीं में पढ़ने वाली लड़की की उम्र महज 16 साल बताई गई है। छात्रा के पिता ने अध्यापक के खिलाफ नाहड़ चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने भी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके छात्रा व आरोपी दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

मिली जानकारी के अनुसार, कोसली के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा बुधवार सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। छात्रा के पिता ने स्कूल में पता किया गया तो जानकारी मिली की छात्रा स्कूल ही नहीं पहुंची। उसके बाद छात्रा की तलाश शुरू की गई।

तलाश के दौरान परिवार को पता चला कि नाबालिग छात्रा का स्कूल के ही एक अध्यापक ने अपहरण कर लिया है। आरोपी अध्यापक हिंदी का टीचर हैं, उसकी उम्र करीब 23 साल बताई गई है। छात्रा के पिता की शिकायत पर नाहड़ चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

नाहड़ चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी अध्यापक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद कर लिया जाएगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment