अन्नपूर्णा उत्सव : दो दिनों में 1.71 लाख से अधिक को मिला लाभ

By Sahab Ram
On: August 20, 2021 1:22 PM
Follow Us:

अन्नपूर्णा उत्सव : दो दिनों में 1.71 लाख से अधिक को मिला लाभ

रेवाड़ी 20 अगस्त। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत 18-19 अगस्त को मनाए गए अन्नपूर्णा उत्सव के तहत जिला के 34, 079 राशन कार्ड पर पंजीकृत एक  लाख 71 हजार सात सौ छ: उपभोक्ताओंं के लिए अनाज का नि:शुल्क वितरण हुआ। अनाज का वितरण पारदर्शी व गुणवत्ता सही हो इसके लिए जिला के 227  डिपो पर दो दिन उत्सव का माहौल रहा।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

उल्लेखनीय है कि सहकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डा. बनवारी लाल, कोसली से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, उपायुक्त यशेंद्र सिंह सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों व जिला के गणमान्य व्यक्तियों ने अलग-अलग राशन डिपो पर पहुंचकर पात्र उपभोक्ताओं को राशन के बैग वितरित किए।

उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्नपूर्ण उत्सव के दौरान 34,079 राशन कार्ड पर पंजीकृत एक लाख दो हजार पांच सौ तेइस उपभोक्ताओं के लिए राशन जारी हुआ। उत्सव के लिए पांच व दस किलोग्राम के विशेष बैग में पात्र उपभोक्ताओं को राशन वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आयोजित अन्नपूर्णा उत्सव ग्राम से लेकर राज्य स्तर पर आयोजित हुआ। दो दिनों तक रेवाड़ी जिला के सभी राशन डिपो पर सफलतापूर्व गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में जरुरतमंदों को राशन मिला।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

उन्होंने बताया कि अन्नपूर्णा उत्सव के पहले दिन 18 अगस्त को 20,090 राशन कार्ड में पंजीकृत 1,01,223 उपभोक्ताओं के लिए 5061.18 क्विंटल अनाज वितरित हुआ। इसी क्रम में अगले दिन 19 अगस्त को  13,989 राशन कार्ड पर पंजीकृत 70483 उपभोक्ताओ के लिए 3524.18 क्विंटल अनाज का वितरण हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कार्यक्रम आगामी नवंबर माह तक जारी रहेगा। जिसके तहत पात्र परिवारों को प्रति सदस्य पांच किलोग्राम अनाज नि:शुल्क मिलेगा।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment