रेवाड़ी में जोमेटो डीलिवरी बॉय की गोली मारकर हत्या

By Sahab Ram
On: January 17, 2022 12:26 PM
Follow Us:

रेवाड़ी में जोमेटो डीलिवरी बॉय की गोली मारकर हत्या

रेवाड़ी में अज्ञात बदमाशों ने जोमेटो डीलिवरी बॉय की गोली मारकर हत्या कर दी । जानकारी के मुताबिक हथीन का रहने वाला महेंद्र नाम का युवक जोमेटो में डिलीवरी बॉय का काम करता था, जो बीती रात रेवाड़ी अंसल टाउन में किसी मकान में डिलीवरी करने जा रहा था कि रात में अंसल टाउन के गेट पर किसी ने डिलीवरी बॉय गोली मार दी । बताया जा रहा कि बदमाशों ने डिलीवरी बॉय के साथ छीनाछपटी की और इसी दौरान बदमाशों ने फायर कर दिया, जो गोली डिलीवरी बॉय के पेट में लगी ।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

 

घायल हालात में पहले डिलीवरी बॉय को रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया । जिसके बाद नाजुक हालात देखते उसे दिल्ली सफरदजंग अस्पताल रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई ।  बताया जा रहा है कि डिलीवरी ब्वॉय के बैग में पैक ऑर्डर तो मिला, लेकिन उसके पास मोबाइल व नकदी नहीं मिली, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी ने लूटपाट के इरादे से तो उसे गोली मारी है।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

 

मॉडल टाउन थाना प्रभारी कबूल सिंह ने बताया कि हर एंगल से जाँच को आगे बढ़ाया जा रहा है. अभी साफ़ तौर पर नहीं कहा जा सकता कि लूट की वारदात के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया या फिर हत्या के पीछे कोई और वजह रही है.

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment