HKRNL: कॉरपोरेट सेक्टर मे हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत युवाओं को मिलेगा रोजगार

By Sahab Ram
On: April 25, 2023 5:31 PM
Follow Us:

HKRNL: मुख्यमंत्री द्वारा वार्ता में रखे गए विचारों के तहत डीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कॉरपोरेट सेक्टर को युवाओं को नौकरी देने का आह्वान मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है। इस वार्ता में विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थानों ने भाग लिया। इस दौरान एचकेआरएनएल (HKRNL) द्वारा कॉरपोरेट संस्थानों को दी जाने वाली सेवाओं व रोजगार प्रदाता कॉरपोरेट संस्थाओं की मैनपॉवर की जरूरतों पर विचार विमर्श किया गया।

स्किल डेवलपमेंट अथॉरिटी का गठन

डीसी ने कहा कि सरकार की ओर से युवाओं की स्कीलिंग बढ़ाने के लिए स्किल डेवलपमेंट अथॉरिटी का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार कंपनी की मांग के हिसाब से स्किल्ड लेबर मुहैया कराएगी। उन्होंने एचकेआरएनएल (HKRNL) के शुरू करने के उद्देश्यों व इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के बेरोजगार शिक्षित युवाओं के लिए आउटसोर्सिंग नियुक्तियों को ऑनलाइन माध्यम से करके रोजगार प्राप्त करने की सुविधा देने के उद्देश्य से वर्ष 2021 में हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड को शुरू किया गया है।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

HKRNL

कर्मचारियों को EPF और ESI जैसी सुविधाओं का मिल रहा लाभ

निगम के तहत नौकरियों पर नियुक्त हुए कर्मचारियों को ईपीएफ और ईएसआई जैसी सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेट संस्थानों के प्रतिनिधि उनके संस्थानों में मैनपावर को लेकर जो भी जरूरतें है। वे एचकेआरएनएल (HKRNL) के साथ सांझा कर सकते हैं।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

वर्कफोर्स का पोर्टल पर समर्पित डेटाबेस : CEO HKRNL

मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव व एचकेआरएनएल (HKRNL) के सीईओ के मकरंद पांडुरंग ने निगम के पोर्टल पर पंजीकृत युवाओं की जानकारी देते हुए बताया कि निगम के पास वर्तमान में पीएचडी के 373, पोस्ट ग्रेजुएट (एमएससी, एमबीए, एमकॉम, एमटेक व इसके समकक्ष) श्रेणी में 45 हजार 342, ग्रेजुएट ( बीटेक, बीएससी, बीबीए, बीकॉम व इसके समकक्ष) श्रेणी के 1 लाख 33 हजार 480, आईटीआई, टेक्निकल, नॉन टेक्निकल सर्टिफिकेट।

डिप्लोमा श्रेणी में 9 हजार 216,  हायर सेकेंडरी शिक्षा प्राप्त श्रेणी में 2 लाख 23 हजार 72,  दसवीं पास श्रेणी में 1 लाख 18 हजार 668 व मैट्रिकुलेशन से नीचे की श्रेणी में 2 लाख 41 हजार 866 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड है। जिसमें से उद्योग जगत अपनी जरूरतों के हिसाब से मैनपावर का चयन कर सकते हैं।

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now