जांचकर्ता ने बताया कि एक युवती ने अपनी शिकायत में बताया था कि लॉकडाउन के दौरान इंस्टाग्राम पर आरोपी मनीष के साथ पीड़िता की दोस्ती हो गई थी। आरोपी मनीष ने पीड़िता को बहला-फूसला कर सेक्टर-4 में एक होटल में ले गया था। वहां पर पीड़िता की मर्जी के विरुद्ध उसके साथ बलात्कार किया था। फिर आरोपी ने पीड़िता के अभद्र फोटो खींच लिए व पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा।
आरोपी ने धमकी दी की वह फोटो वह वायरल कर देगा। आरोपी ने अश्लील सन्देश व फोटो पीड़िता के पति के पास व पीड़िता के पास भेजने शुरू कर दिए। पीड़िता व उसके पति ने आरोपी मनीष को कई बार समझाया। लेकिन आरोपी किसी भी प्रकार से अपनी गलत हरकतों से बाज नही आ रहा था।
पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर मंगलवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आज आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।




