कोविड के दौरान अच्छा काम करने वाले कर्मियों को राज्य व जिला स्तर पर किया जायेगा सम्मानित

By Sahab Ram
On: September 25, 2021 12:49 PM
Follow Us:

कोविड के दौरान अच्छा काम करने वाले कर्मियों को राज्य व जिला स्तर पर किया जायेगा सम्मानित

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में ये आदेश जारी किए हैं। विज ने बताया कि कोविड के दौरान अच्छा कार्य करने वाले विभाग के कर्मियों को राज्य पर व जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। फतेहाबाद, हिसार, नारनौल, कुरुक्षेत्र, चरखी-दादरी, कैथल, झज्जर व पलवल में 8 नई मोलीक्यूलर प्रयोगशालाएं स्थापित की जा रही हैं। प्रदेश में 1.73 करोड लोगों की स्क्रीनिंग की गई है, जिसमें से 65 प्रतिशत लोगों में आईएलआई लक्षण पाया गया है।

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिन लोगों को कोविड की दूसरी वैक्सीन लगनी है, उनका डाटा तैयार कर घर-घर जाकर टीका लगाएं। विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया कि 23 सितंबर तक कुल 2,17,79,655 लोगों का टीकाकरण किया गया है। 1,59,86,337 लोगों को पहली और 57,93,318 को दोनों डोज लग चुकी हैं। स्वास्थ्य कर्मियों में पहली डोज 99 और दोनों डोज 93 प्रतिशत को लगाई गई हैं।

विज ने बताया कि फ्रंटलाइन वर्कर्स में पहली डोज 103 और दूसरी डोज 99 प्रतिशत को लगी है। नूंह जिले में विशेष अभियान चलाकर लोगों को टीके लगाए जाएंगे। नूंह के कीरा गांव में शत-प्रतिशत लोगों को पहली डोज लग चुकी है। त्योहारी सीजन को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को कड़े लहजे में कहा कि खाद्य सामग्री से संबंधित जांच में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

 

 

Rewari: लिंग जाँच कराने वाले दो दलाल काबू, रेवाड़ी के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती महिला को लेकर पहुँचा था दलाल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment