इंसाफ की मांग को लेकर पति-बच्चों , गाय-बैल समेत धरने पर बैठी महिला

By Sahab Ram
On: October 13, 2021 3:41 PM
Follow Us:

इंसाफ की मांग को लेकर पति-बच्चों , गाय-बैल समेत धरने पर बैठी महिला

हरियाणा के करनाल में जिला सचिवालय के सामने एक महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुये अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. बता दें कि धरने पर बैठी इस महिला का अपने परिवार के साथ संपत्ति को लेकर विवाद हुआ है. इनकी शिकायत पर मूनक थाना कोई कार्रवाई भी नहीं कर रहा. इसी बात पर महिला मंजू अपने पति सुरेश कुमार, पिता और बेटी के साथ ही घर के पशुओं को भी धरना स्थल लेकर पहुंच गई. गगसीना गांव निवासी मंजू ने बताया कि उसके चाचा-ताऊ उसके पिता के हिस्से की जमीन पर उन्हें खेती करने से रोकते हैं. उसके हिस्से में साढ़े तीन एकड़ जमीन है. उसके दो भाई थे, दोनों की मौत हो चुकी है. उसके पिता को कैंसर की बीमारी थी.

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

वर्ष 2014 में उसके पिता ने उसके नाम जमीन करवा दी. 2016 में उसके पिता की मौत हो गई. इसके बाद उस जमीन पर वे खेती करने लगे. जब भी फसल बुआई का समय होता है तभी उसके चाचा-ताऊ उन्हें जमीन पर खेती करने से रोकते हैं. खेतों में जाने पर मारपीट करते हैं. हमारी गाड़ी को तोड़ दिया. खेत से सामान उठा लेते हैं. वे अपने परिवार के साथ न्याय की गुहार लेकर सचिवालय में पहुंची है. साथ में बर्तन, पशुओं को लेकर आए हैं. जब तक न्याय नहीं मिलता तब तक यहां पर धरना रखेंगे बनाएंगे और खाएंगे.

मंजू के पति सुरेश कुमार ने बताया कि सचिवालय के सामने बैठें हैं. एसपी ने उनका बहुत बढ़िया काम किया, लेकिन SHO मूनक ने हमारी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है. वे दूसरी पार्टी से मिला हुआ था. एसपी के आदेश भी नहीं माने. पोल चोरी होने की शिकायत पर 107 व 151 की धाराओं के तहत केस दर्ज करते हैं. कल उनके साथ फिर खेत में हमला किया तो फिर से धरने पर बैठे हैं. परिवार ने कहा कि जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा अपने पशुओं को भी यहीं चारा खिलायेंगे और खुद भी यहीं खाना बनाएंगे.

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

 

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment