फेसबुक पर मिली हसीना ने व्यापारी का बनाया अश्लील वीडियो , फिर अपहरण कर किया टॉर्चर , अब महिला को पुलिस ने किया काबू

By Sahab Ram
On: October 18, 2021 1:56 PM
Follow Us:

फेसबुक पर मिली हसीना ने व्यापारी का बनाया अश्लील वीडियो , फिर अपहरण कर किया टॉर्चर , अब महिला को पुलिस ने किया काबू

कोसली के एक कपड़ा व्यापारी का पिस्तौल के बल पर अपहरण कर अश्लील वीडियो बनाने, यौन उत्पीड़न करने, धमकी देने, रंगदारी मांगने व हत्या का प्रयास करने के मामले में कोसली थाना पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार की गई महिला की पहचान राजस्थान के जिला अजमेर के ब्यावर निवासी मैना रावत के रूप में हुई है।
जांचकर्ता ने बताया कि कोसली में कपड़ों का कारोबार करने वाले शख्स के पास कुछ दिन पहले एक महिला ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। उसके बाद से दोनों के बीच बातचीत हो रही थी। 16 अक्टूबर को महिला ने मैसेज भेजकर कोसली के जुड्‌डी रोड पर उसे बुला लिया।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

अभी वह घर के पास ही पहुंचा था कि प्रवीण पंघाल, मैना व 7-8 अज्ञात लोगों ने उसे किडनैप कर लिया और फिर उसे एक घर में ले गए थे। यहां आरोपियों ने गन प्वाइंट पर व्यापारी के कपड़े उतरवाए और फिर महिला के साथ उसका जबरन वीडियो बना लिया। आरोपियों ने व्यापारी से 50 लाख रुपए की डिमांड की और धमकी दी कि पैसे नहीं देने पर वीडियो वायरल करके उसे फंसा देंगे। आरोपी उसे गाड़ी में डालकर एक सुनसान जगह ले गए।

आरोपियों ने पीड़ित के साथ उसकी भी वीडियो बनाई और फिर उसे डराने के लिए हवा में फायर भी किए। आरोपियों ने उसके गले में पहनी हुई सोने की चेन, लॉकेट व पर्स छीन लिया। बुरी तरह पीटने के बाद आरोपियों ने पैसे मांगे तो पीड़ित ने सोमवार को 15 लाख रुपए देने की हामी भर दी। उसके बाद आरोपियों ने उसकी गाड़ी के कागजात छीने और फिर उसे घर के पास ही छोड़कर फरार हो गए। व्यापारी की शिकायत पर कोसली थाना पुलिस ने महिला,  प्रवीण पंघाल व  7-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दण्ड सहिंता कि विभिन्न धाराओ व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment