
दिल्ली की तरह ही अब हरियाणा में भी 10 साल से पुराने डीजल वाहनों और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को सड़कों से हराया जाएगा. पहले चरण में गुरुग्राम में 10 साल से पुराने डीजल वाहनों और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को सड़कों से हराया जाएगा.
इसके बारे में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऑटो चालक संघ के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के दौरान बताया.यह फैसला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के फैसले अनुसार लिया गया है. सीएम ने कहा है कि इस नियम को सख्ती से सभी को मानना होगा, अगर नियम में किसी भी तरह की लापरवाही बरती जाती है तो सख्ती से निपटा जाएगा.

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पहले चरण में गुड़गांव में 10 साल से पुराने डीजल वाहन और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों को सड़कों से हटाया जाएगा.लेकिन आटो चालको को अपनी गाड़ी बदलने के लिए पर्याप्त समय दिया जायेगा.उनको घबराने की जरुरत नही है. उन्होंने कहा की 1 अप्रैल, 2022 से पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों पर प्रतिबंध के नियम को सख्ती से लागू किया जाएगा.




