
फेसबुक तो लगभग सभी इस्तेमाल करते है. कुछ लोग इसका सही इस्तेमाल करते है तो कुछ गलत कामो में इसका इस्तेमाल करते है. अभी हाल ही में फेसबुक पेज पर महेंद्रगढ़ क्षेत्र की पुलिस को पता चला की एक फेसबुक पेज पर हथियारों का कारोबार हो रहा है. सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि इस पेज पर हथियार बेचने के लिए दो मोबाइल नंबर तक दिए गए है.
पुलिस की साइबर सैल द्वारा जब इस पेज के रिकॉर्ड को खंगाला गया तो इस पेज पर पोस्ट करने वाला युवक MP का निकला. सिटी थाना में साइबर सेल ने इस आरोपी के खिलाफ इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा 66सी व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. साइबर सेल के पीएसआई कृष्ण ने शिकायत में बताया है कि सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर महेंद्रगढ़ क्षेत्र (हरियाणा) से एक ग्रुप बना हुआ है. यह एक पब्लिक ग्रुप है. जिसमें लगभग 896 व्यक्ति जुड़े हुए है. इस माह में सात व आठ फरवरी को इस फेसबुक ग्रुप पर अरुण मिर्जा नामक लड़के के हथियारों को बेचने बारे में दो पोस्ट डाली हुई है. इस पोस्ट में लिखा है कि जिस किसी को भी हथियार चाहिए, वह इन दो नामजद मोबाइल नंबर पर उससे सम्पर्क कर सकता है.

इस फेसबुक ग्रुप को 29 अप्रैल 2021 को बनाया गया और अरुण मिर्जा इस ग्रुप से इसी माह में सात फरवरी जुड़ा है. इस ग्रुप के के संचालक पूर्व में ग्रुप पर हुई संदिग्ध गतिविधियां ग्रुप से जुड़े संदेहजनक सदस्यों आदि बारे गहराई से जांच की गई. इस जांच के दौरान इस फेसबुक पेज पर पोस्ट डालने वाले अरुण मिर्जा की प्रोफाइल का यूआरएल लिंक कापी करके मेल द्वारा फेसबुक को पत्राचार करके डिटेल हासिल की गई.
फेसबुक से मांगी साइबर सेल ने डिटेल, तब सामने आया नाम फेसबुक से मिली डिटेल के अनुसार पाया गया कि अरुण मिर्जा की आईडी सात जुलाई 2021 को एक नामजद मोबाइल नंबर से वेरिफाई की हुई है, जो नामजद मोबाइल नंबर हरूण बेग मिर्जा पुत्र समीम बेग वासी वार्ड नंबर 15 सुजापुर बस स्टैण्ड सुजापुर रतलाम मध्यप्रदेश के नाम पर रजिस्टर्ड है. जिसके खिलाफ थाना शहर नारनौल में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करके जल्द से जल्द आगामी कार्रवाई की जाएगी.
SOURCE: hari bhoomi










