Viral Video: सौतेले पिता का अपने 5 साल के बच्चे पर अत्याचार का विडियो वायरल

By Sahab Ram
On: March 14, 2022 7:18 AM
Follow Us:

Viral Video: किसी भी बच्चे के जीवन में एक पिता की बहुत अहमियत होती है। एक पिता अपने बच्चों को दुनिया की सारी परेशानियों से दूर रखता है। इसके साथ ही उसकी सारी जरूरतों का भी ध्यान रखता है।लेकिन सोशल मीडिया पर वॉयरल हो रही इस वीडियो में यह पिता इन सब बातों के विपरीत है।

This groom celebrated his wedding night 55 times
Ajab Gajab: इस दूल्हे ने 55 बार मनाई सुहागरात, कुंवारे जवाई राजा के नाम से था मशहूर, जाने पूरी खबर

दरअसल एक महिला ने केवल इसलिए दूसरी शादी की ताकि उसके बेटे को पिता का प्यार मिल सके लेकिन जैसा उसने सोचा था सब कुछ उसके विपरीत हुआ। बच्चे का सौतेला पिता उसको प्यार करने के बजाय उसकी जिंदगी उसने नरक बना दी। वह उसको प्यार करने की बजाय उसके साथ मारपीट करता था। एक दिन महिला ने अपने पति की हैवानियत का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया,जिसके बाद पुलिस शख्स की तलाश में जुट गई। यह घटना मलेशिया के शाह आलम की बताई जा रही है। फेसबुक पर Panglima Perang RimauNaga नाम से महिला ने एक पेज पर विडियो शेयर किया है।

https://www.facebook.com/100073722338880/videos/1649612092060094/

Latest Tiger Update : सरिस्का टाइगर रिजर्व एसटी 2303 टाइगर से जुड़ी जानकारी, इतने दिन Tiger कहाँ रहा !

यह वीडियो देखकर आपका खून खौल उठेगा। इस वीडियो में 30 साल का ट्रक ड्राइवर अपने सौतेले बेटे की बेरहमी से पिटाई करते वे दिखाई दे रहा है। वहीं बच्चा डर से चीख रहा था और अपने पिता से माफ कर देने की गुहार लगा रहा था। वीडियो में देखा जा रहा है कि सौतेले पिता ने बेटे को मारते हुए उसका हाथ भी मरोड़ दिया। जिसके बाद उसकी माँ बच्चे को बचाने के लिए बीच में आ जाती है। लेकिन फिर भी शैतान पिता रुकने का नाम नहीं लेता है।

Stealing temple: मंदिर में चोरी से पहले चोर ने पढ़ी हनुमान चालीसा, सीसीटीवी आया सामने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment