जिला न्यायिक परिसर में हुआ वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन, 170 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

By Sahab Ram
On: August 12, 2021 11:48 AM
Follow Us:

जिला न्यायिक परिसर में हुआ वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन, 170 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

रेवाड़ी: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार व जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी दिनेश कुमार मितल की अध्यक्षता में व मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी वर्षा जैन की देखरेख में मुख्य चिकित्सा अधिकारी रेवाड़ी के सहयोग से आज जिला न्यायालय परिसर रेवाडी में सरकार द्वारा चलाए जा रहे नि:शुल्क कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत एक विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

टीकाकरण शिविर की शुरूआत मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी श्रीमती वर्षा जैन द्वारा की गई जिसमें न्यायालय के कर्मचारीयो ने कोरोना के टीके लगवाकर शिविर का लाभ उठाया।

इस मौके पर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वर्षा जैन ने बताया कि आमजन कोरोना महामारी से बचने के लिए कोरोना के टीके लगवाएं व मास्क का प्रयोग करें। सामाजिक दूरी का पालन करे व बिना वजह घर से बाहर ना जाएं, साफ सफाई व खान पान का ध्यान रखे, जिससे कोरोना महामारी से बचा जा सकता है और इस बीमारी पर नियंत्रण किया जा सकता है।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

वर्षा जैन ने बताया कि शिविर में कुल 170 लोगों ने टीका लगवाया जिसमें न्यायालय के कर्मचारी अधिवक्ता व अन्य लोग शामिल रहे। जिला न्यायालय रेवाड़ी में ये 8वां टीकाकरण शिविर है जिसमें न्यायालय के लगभग सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का टीकाकरण हो चुका है।

Rewari: लिंग जाँच कराने वाले दो दलाल काबू, रेवाड़ी के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती महिला को लेकर पहुँचा था दलाल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment