बावल के गांव अलावलपुर में आकर राजस्थान के दो युवकों ने किए हवाई फायर, सरपंच की शिकायत पर केस दर्ज

By Sahab Ram
On: August 30, 2021 6:20 AM
Follow Us:

बावल के गांव अलावलपुर में आकर राजस्थान के दो युवकों ने किए हवाई फायर, सरपंच की शिकायत पर केस दर्ज

राजस्थान की सीमा से सटे रेवाड़ी जिले के गांव अलावलपुर में बाइक सवार दो बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायर किए। उसके बाद गोली के खाली खोल भी आरोपी युवक खुद ही उठाकर ले गए। बावल थाना पुलिस ने गांव के सरपंच की शिकायत पर फरार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। सरपंच दिनेश कुमार का कहना है कि आरोपियों ने गांव में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

गांव अलावलपुर के निर्वतमान सरपंच दिनेश कुमार ने बावल थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रविवार की शाम गांव के शिव मंदिर में मौजूद थे। इस दौरान बाइक पर सवार होकर गांव बिदावास की तरफ से आए राजस्थान के गांव बघाना जाट निवासी रवि व उसके एक साथी ने हवा में फायर किए। उस वक्त गांव का सुभाष भी मौके पर मौजूद था।

हवा में फायर करने के बाद आरोपी मौके से गोली के खाली खोल भी उठाकर ले गए। उन्होंने गांव में गोली चलने की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बावल थाना पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 285, 336, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

 

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment