दो पिटबुल कुत्तों ने अपने ही मालिक को नोच-नोच कर मार डाला,बचाने गए युवको को भी बनाया अपना शिकार

By Sahab Ram
On: February 16, 2022 6:30 AM
Follow Us:

दो पिटबुल कुत्तों ने अपने ही मालिक को नोच-नोच कर मार डाला,बचाने गए युवको को भी बनाया अपना शिकार

दो पालतू पिटबुल कुत्तों ने अपने मालिक पर हमला बोल दिया और उसे नोच-नोच कर मर डाला.कुत्तो ने युवक के शरीर पर कोई भी ऐसी जगह नही छोड़ी जहाँ उसे काटा ना हो. इसके साथ शोर सुनकर दो युवक उसको बचाने गए तो कुत्तों ने उन्हें भी काट लिया.

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

 

सूत्रों के अनुसार यह मामला यमुनानगर के जम्मू कालोनी का बताया जा रहा है. नरेंद्र सिंह(40) की राधा स्वामी सत्संग भवन के पास जमीन है। यह सत्संग भवन भी उनकी ही दान की गई जमीन में बना है। इसके पास ही नरेंद्र सिंह और उसके भाई जसविन्द्र ने भैसों की डेयरी लगा रखी है. जसविन्द्र ने यही पर दो पिटबुल नस्ल के कुत्ते पाल रखे है. मंगलवार को नरेंद्र डेयरी पर गया था.वह जैसे ही उन कुत्तो को खोलने लगा उन कुत्तों ने नरेंद्र पर हमला बोल दिया.

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

दो पिटबुल कुत्तों ने अपने ही मालिक को नोच-नोच कर मार डाला,बचाने गए युवको को भी बनाया अपना शिकार

नरेंद्र को बचाने के लिए दो युवक गए तो कुत्तों ने उन्हें भी अपना शिकार बना लिया.नरेंद्र को कुत्तो ने इतनी बुटी तरह से नोचा कि शरीर से खून की धार बहने लगी. शोर सुनकर आये लोगो ने किसी तरह उन कुत्तों पर काबू कर लिया. गंभीर हालत में नरेंद्र सिंह को अस्पताल में लेकर पहुंचे. जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक के परिवार में गम का माहौल बना हुआ है. उसके परिवार ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने से भी मना कर दिया.

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment