व्यापारी की आँखों में मिर्च डालकर लूट करने की वारदात में शामिल दो ओर आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: January 17, 2022 2:20 PM
Follow Us:

व्यापारी की आँखों में मिर्च डालकर लूट करने की वारदात में शामिल दो ओर आरोपी गिरफ्तार

रेवाड़ी शहर में व्यापारी की आँखो मे मिर्च पाऊडर डालकर तीन लाख रुपए व स्कूटी छीनकर ले जाने के मामले मे दो ओर आरोपियों को थाना शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफतार किए गए आरोपियों की पहचान रेवाड़ी के मोहल्ला स्वामीवाडा निवासी ललित उर्फ सोनू व डाबड़ी निवासी मेहरचंद उर्फ मेहरू के रुप मे हुई है। जांचकर्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता सौरभ गुप्ता, निवासी पत्थरघटी बाजार, रेवाडी ने अपनी शिकायत मे बताया था कि मैं गंज बाजार रेवाडी में एम/एस आर.एस. गोपाल सहाय शिव नारायण एवं एम.एस. बदरीनारायण एण्ड सन्स के नाम से होलसेल किराना आईटम्स का काम करता हुँ और दोनो दुकानों का काम मैं खुद देखता हुँ।

 

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

दिनाक 06 जनवरी को समय करीब 01.05 पी.एम. पर मैं दोनो दुकानो का कैश जो कुल तीन लाख रुपये था, अपनी स्कूटी की डिग्गी मे रखकर अपनी दुकान गंज बाजार से एचडीएफसी बैंक सरकूलर रोड रेवाडी में जमा कराने के लिये जा रहा था। जब मैं करीब 01.30 पी.एम पर डा0 सोहन लाल हॉस्पिटल के नजदीक पहुँचा तो सिविल अस्पताल के कोने पर एक लडका खडा था तथा एक लडका सिविल हस्पताल के गेट की तरफ से काले रंग की पल्सर बाईक पर आया और उसने अपनी बाईक से सीधी टक्कर मेरी स्कुटी में मारी। जिससे मेरी स्कुटी रुक गई तथा कोने पर खडे दुसरे लडके ने मेरी स्कुटी की चाबी निकाल ली और मेरी आँखो मे लाल मिर्च पाऊडर फेककर मारा तथा मुझे थप्पड मुक्के मारकर जबरदस्ती स्कुटी से नीचे गिरा दिया।

व्यापारी की आँखों में मिर्च डालकर लूट करने की वारदात में शामिल दो ओर आरोपी गिरफ्तार

जब मैंने उनका विरोध किया और शोर मचाया तो उन दोनो लडको ने अपने अपने पिस्टल/कट्टा निकालकर मुझे डरा दिया और उसके बाद मोटरसाईकिल/प्लसर वाला अपनी बाईक पर और पैदल वाला मेरी स्कुटी लेकर सरकारी हस्पताल की पीछे वाली गली से और बाईक वाला गोल चक्कर की तरफ भाग गये।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

 

पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी थी। पुलिस ने सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर आरोपियो को सुराग लगाकर मामले मे सलिंप्त तीन आरोपियों विकास उर्फ कूकी, विकास उर्फ लम्बू व नरबीर उर्फ कालू को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। पुलिस ने मामले मे आगामी कार्यवाही करते हुए बीती शाम दो आरोपियों ललित उर्फ सोनू व मेहरचंद उर्फ मेहरू को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा मामले में प्रयोग कि गई दो मोटरसाइकिल, छीनी गई एक स्कूटी, एक पिस्टल, 35000/- रूपए तथा एक मोबाइल फोन पहले ही बरामद किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके अदालत से दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है।

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment