टैंकरों से डीजल चोरी कर कालाबाजारी करने वाले दो काबू

By Sahab Ram
On: September 24, 2021 11:14 AM
Follow Us:

टैंकरों से डीजल चोरी कर कालाबाजारी करने वाले दो काबू

 रेवाड़ी पुलिस ने टेंकरों से डीजल की चोरी करके डीजल की कालाबाजारी करने के मामले में कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जा से 110 लीटर डीजल बरामद किया है।  गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के गाँव मुंडियाखेडा निवासी हवासिंह व रेवाड़ी जिले के गाँव टींट निवासी नरेन्द्र के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बताया कि गुरुवार को पुलिस को सुचना मिली थी कि हवासिंह निवासी मुण्डिया खेडा जिला अलवर राजस्थान कमालपुर गाँव की सीमा मे बावल रोड पर अवैध रुप से टैंकरो से डीजल की चोरी करके अधिक मुनाफा कमाने के लिये डीजल की अवैध कालाबाजारी कर रहा है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

 

मिली सुचना के आधार पर थाना मॉडल टाउन पुलिस की टीम मुकेश कुमार निरीक्षक खादय एवम आपुर्ति विभाग रेवाडी के साथ मौके पर पहुंची। जहां गोदाम के अन्दर एक टैंकर खडा हुआ था तथा दो लोग टैन्कर की फ्युल टैंक मे प्लास्टिक पाईप लगाकर लोहे के ड्रम मे तेल चोरी से निकाल रहे थे। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को काबू करके उनका नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम हवासिंह मुण्ढियाखेडा जिला अलवर राजस्थान व दूसरे ने अपना नाम नरेन्द्र निवासी टींट जिला रेवाड़ी बताया । पुलिस ने आरोपियों के कब्जा से कुल 110 लीटर डीजल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना मॉडल टाउन में मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment