बावल थाना पुलिस ने गौ तस्करी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: February 12, 2022 12:09 PM
Follow Us:

बावल थाना पुलिस ने गौ तस्करी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

बावल थाना पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी से तीन गायों को मुक्त करा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के अलापुर निवासी सैकुल व मिर्जापुर निवासी जाकिर के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से एक पिकअप गाड़ी भी बरामद की है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

 

जांचकर्ता ने बताया कि गोरक्षा दल के सदस्यों को सूचना मिली थी कि एक पिकअप गाडी में गो-तस्कर द्वारा गायें भर कर कोटपुतली से मेवात ले जाई जा रही है। गोरक्षा दल की टीम ने कांटा लगा कर दाधिया की ओर से आ रही पिकअप गाड़ी का टायर पंचर कर दिया। इसके बाद भी आरोपी अपनी पिकअप गाड़ी को भगाते रहे। गोरक्षा दल के सदस्यों ने पीछा किया तो पथराव व बोतलें फेंकना शुरू कर दिया। टायर पंचर होने के कारण गौ-तस्करों ने अपनी गाड़ी रोक दी ओर भागने का प्रयास किया। गोरक्षा दल के सदस्यों ने दो आरोपियों को मौके पर काबू कर लिया।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

बावल थाना पुलिस ने गौ तस्करी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

सूचना के बाद बावल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पिकअप गाड़ी से तीन गायों को मुक्त करा उपचार के लिए गोशाला भेज दिया। पुलिस ने गोरक्षा दल के सदस्य आशु की शिकायत पर गो संवर्धन अधिनियम व पशु क्रूरता सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी सैकुल व जाकिर को गिरफ़्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की पिकअप गाड़ी को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को आज अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment