हरियाणा सरकार के उद्यान विभाग द्वारा बागवानी सहायता केन्द्र के टोल फ्री नंबर के माध्यम से बागवानी किसानों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। सरकार की ओर से बागवानी सहायता केन्द्र की शुरूआत गत वर्ष की गई थी।
डीसी यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बागवानी व्यवसाय से संबंधित किसान बागवानी सहायता केंद्र के टोल फ्री नंबर 1800 180 2021 पर सभी कार्य दिवसों में प्रात: 9 बजे से सायं 5 बजे तक कॉल करके किसान अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं











