कोरोना अपडेट: आज 87 नए मरीज मिले , 64 ठीक हुए

By Sahab Ram
On: October 10, 2020 12:39 PM
Follow Us:

कोरोना अपडेट: आज 87 नए मरीज मिले , 64 ठीक हुए

रेवाड़ी, 10 अक्टूबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 77421 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 6308 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 5793 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 34 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 481 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 70408 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 705 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।  उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 481 एक्टिव केस हैं, इनमें 26 विभिन्न अस्पतालों में व एक जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 454 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को जिले से संबंधित 87 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 35 रेवाड़ी शहर, 8 बिकानेर, 5 धारूहेड़ा, 4-4 कोसली व बावल, 3 झाल, 2-2 खोल, खरखड़ा, कोनसीवास, टांकडी व गिनदोखर तथा एक-एक धवाना, दुल्हेड़ा खुर्द, गोलियाकी, गोठड़ा टप्पा खोरी, हासांका, जाट भूरथल, खालेटा, मसानी, मुरलीपुर, नहेरुगढ़, गुडियानी, सुठानी, बुढ़पुर, काकोड़िया, खटावली, गुगोढ, जड़थल व जैनाबाद से संबंधित हैं। शनिवार को जिले से संबंधित 64 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 30 रेवाड़ी शहर, 9 धारूहेड़ा, 3 बीएमजी मॉल, 2-2 बावल, गोकलगढ़ व टांकडी तथा एक-एक चांदावास, गोठड़ा, महिनियावास, कापड़ीवास, जडथल, मलेशियावास, मंदोला, नांगल पठानी, निखरी, पालहवास, भाड़ावास, बधराना, खलियावास, रासगण, फतेपुरी व नांगल पठानी से संबंधित हैं।

जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

इन नंबरों पर लें मदद
जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें। बावल उपमंडल कंट्रोल रूम के हैल्पलाइन नंबर 01284-260016 तथा वाटसअप नंबर 8168115539 पर संपर्क करें।

Rewari: लिंग जाँच कराने वाले दो दलाल काबू, रेवाड़ी के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती महिला को लेकर पहुँचा था दलाल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment