पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हल्के बादल छाए रहे। 21 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ का असर और बढ़ेगा। दोपहर बाद उत्तरी हरियाणा में हल्की बारिश व 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं दक्षिण व दक्षिण पूर्वी हरियाणा और पश्चिमी व दक्षिणी पश्चिमी हरियाणा में अंधड़ व बूंदाबांदी आ सकती है।
उत्तरी हरियाणा के जिलों में 22 अप्रैल को इसके असर से हल्की बारिश हो सकती है। हल्की बारिश व अंधड़ के कारण दिन के तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आएगी, जिससे लोगों गर्मी से राहत मिलेगी।
शहर तापमान
- अंबाला 43.8
- गुरुग्राम 43.5
- हिसार फार्म एरिया 42.9
- सिरसा 42.8
- रोहतक 41.9
- हिसार 41.8
- भिवानी 41.5
- करनाल 41.2










