Haryana: 1.28 लाख रुपये की रिश्वत (bribe)लेते दो इंजीनियर सहित तीन अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: March 10, 2023 1:38 PM
Follow Us:

Haryana: ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि पहले मामले में ब्यूरो ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, समालखा में कार्यरत उपमंडल अभियंता सूबे सिंह व जेई श्यामलाल को 1.20 लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विभाग के उक्त दोनों इंजीनियरों ने एक ठेकेदार के बिल पास कराने की एवज में रिश्वत (bribe) की मांग की थी।

शिकायतकर्ता ने ब्यूरो में शिकायत देते हुए बताया कि पानीपत के ग्राम बेहरामपुर, पासीना खुर्द, शिमला गुजरां, मटरोली व हलदाना के टेंडर वर्कस के लंबित बिलों की राशि जारी करने की एवज में एसडीओ और जेई रिश्वत (bribe) की मांग कर रहे हैं। शिकायत के आधार पर ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 1,20,000 रुपये लेते काबू कर लिया।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

एक अन्य मामले में, हरियाणा पुलिस के सहायक सब-इंस्पेक्टर द्वारा शिकायतकर्ता के विरूद्ध केस दर्ज न करने की एवज में 8,000 रुपये की रिश्वत (bribe) मांगने की शिकायत मिलने के बाद, एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गुरुग्राम के सेक्टर-9 पुलिस थाना में तैनात आरोपी एएसआई टीकम कुमार को घूस लेते रंगे हाथ काबू किया।

तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now