
बावल थाना पुलिस ने एक ट्रक से 22 गायों को मुक्त करा जिनमें 9 गाय मृत मिली तथा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के अडबर निवासी मौसम व नागौर निवासी राहुल और राजु के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों का ट्रक भी कब्जे में लिया।
जांचकर्ता ने बताया कि गोरक्षा दल के सदस्यों को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में गौ-तस्कर द्वारा गायें भर कर ले जाई जा रहीं है। जिस सुचना पर पुलिस को बताया गया तथा नैचाना कट पर खडे थे तभी एक ट्रक दिल्ली की तरफ से बड़ी तेज रफ्तार व लापरवाही से आता हुआ दिखाई दिया जिस पर पुलिस को सुचना दी जिस पर पुलिस ने बनीपुर चौक हाइवे पर जाम लगवा दिया जो चालक ट्रक जाम देखकर अपने ट्रक को डिवाईडर पर चढाकर वापस जयपुर की तरफ मोड़ कर बावल कस्बे की तरफ भगा लिया। जिसका हमने पुलिस के साथ पीछा किया तथा आगे रास्ता अंडरपास होने के कारण चालक व उसके साथी ट्रक छोडकर भागने लगे गोरक्षा दल के सदस्यों ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया।

सूचना के बाद बावल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक से 22 गायों को मुक्त करवाया। जिनमें 9 गाय मृत अवस्था में मिली। बाकी गायों को उपचार के लिए गोशाला भेज दिया। पुलिस ने गोरक्षा दल के सदस्य गौरव की शिकायत पर गौ संवर्धन अधिनियम व पशु क्रूरता सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी मौसम, राहुल व राजु को गिरफ़्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के ट्रक को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को आज अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।




