घरेलु जमीनी विवाद में मारने का प्रयास करने के मामले में दो महिला आरोपी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: January 29, 2022 11:03 AM
Follow Us:

घरेलु जमीनी विवाद में मारने का प्रयास करने के मामले में दो महिला आरोपी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

थाना कसौला के अंतर्गत गढ़ी बोलनी चौकी पुलिस ने घरेलु जमीनी विवाद के चलते जुत्ती बनाने के औजार से हमला कर जान से मारने का प्रयास करने के मामले में दो महिला आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गाँव गढी निवासी नवीन कुमार के रूप में हुई है। गढी निवासी शशी कपुर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि बीती 1 जनवरी की सुबह मैं अपने परिवार के साथ घर पर था। तभी मेरे ताऊ का लड़का नवीन कुमार उसकी बहन सरोज देवी, ताऊ ज्ञानचन्द व ताई कमलेश देवी वहां आए तथा प्लाट के संबंध में बातचीत कर रहे थे।

 

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

इसी बीच गुस्से में आकर नवीन ने जुत्ती बनाने के औजार से मुझ पर हमला कर दिया। इसके बाद नवीन के घर वाले मेरे माता-पिता व पत्नी के साथ मारपीट करने लग गए। मारपीट करने के बाद वो हमे जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पीड़ित के इलाज के दौरान चिकित्सक की सलाह की उपरांत मामले में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई।

घरेलु जमीनी विवाद में मारने का प्रयास करने के मामले में दो महिला आरोपी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपी नवीन कुमार उसकी माता कमलेश व बहन सरोज देवी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया जुत्ती बनाने का औजार भी बरामद कर लिया है।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

 

 

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment